{"_id":"60d777f58ebc3e348b79e451","slug":"young-died-in-accident-jpnagar-news-mbd3936475200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। धनौरा से घर लौट रहे बाइक सवार राजमिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर रात तक परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। राज मिस्त्री की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह हादसा धनौरा रोड पर नौगांवा तग गांव के निकट हुआ। नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती फिरदौस मस्जिद वाली गली निवासी नूर मोहम्मद (38) पुत्र नजाकत अली पेशे से राजमिस्त्री थे। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। शनिवार की शाम नूर मोहम्मद बाइक पर सवार होकर धनौरा गए थे। करीब आठ बजे वह घर लौट रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था। अभी उनकी बाइक धनौरा रोड पर नौगांवा तग गांव के पास पहुंची थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में नूर मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई। उसकी बाइक और हेलमेट भी टूट गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। देर रात तक परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के इंकार कर रहे हैं। अगर वह तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।