फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young died in accident

हाईवे पर पिकअप पलटने से युवक की मौत, मासूम समेत तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
अमरोहा। ड्राइवर को झपकी लगने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में संभल के युवक की मौत हो गई, जबकि मासूम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक हिमाचल प्रदेश में खेती करता था, घर लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जनपद संभल में नखासा थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी में करन सिंह का परिवार रहता है। युवक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में दो बेटी और एक इकलौता बेटा अरुण कुमार था। अरुण (22) अपने रिश्तेदारों के साथ हिमाचल प्रदेश में ऊना क्षेत्र में खेती करता था। सोमवार की सुबह वह पिकअप गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहा था। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में नेशनल हाईवे स्थित सोत नदी के पास चालक को झपकी लगने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार रामरतन सिंह, मोहित, राधिका निवासी गुमथल थाना बनियाठेर जिला संभल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक युवक के पिता करन सिंह बोल नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed