फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young died in accident

भांजे के साथ गांव जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
young died in accident
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अपने भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चला रहा युवक नीचे गिर गया और ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे भांजे को खरोंच तक नहीं आई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भांजे की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिजनौर के थाना स्योहारा के गांव बागबाड़ा निवासी अयूब दिल्ली में रहकर काम करता है। बुधवार की दोपहर अपने भांजे सद्दाम के साथ बाइक से गांव जा रहा था। धनौरा-फीना मार्ग पर ग्राम डींगरा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चला रहे अयूब उम्र 30 साल की ट्रक के पहिये के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा उसका भांजा सद्दाम सकुशल बच गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में ले लिया। सद्दाम की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed