फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young died due to drink of wine

कच्ची शराब पीने से युवक की मौत, पुलिस कार्रवाई नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
young died due to drink of wine
गजरौला (अमरोहा)। कच्ची शराब पीने से युवक की मौत हो गई। वह सुबह पत्नी को चारपाई पर मृत मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का तिगरी में गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। ग्रामीणों के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। शनिवार को भी उसने रोजाना की तरह शराब पी। ग्रामीणों के मुताबिक रात उसने जो शराब पी, वह गांव में ही तैयार कीं गई थी। शनिवार की देर रात तक शराब पीने के बाद वह घर जाकर सो गया। रविवार सुबह पत्नी जब सोकर उठी, तो पति को चारपाई पर मृत देख चीख निकल गई। उसके रोने की आवाज सुन गांव के लोग दौड़े। युवक की कच्ची शराब पीकर मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई। मगर, किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। आनन-फानन में ग्रामीण उसके शव को गंगा किनारे ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने बताया किसी ने न तो सूचना दी और न ही तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed