{"_id":"588f83e24f1c1b313de813cc","slug":"young-boy-says-sorry-for-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ पड़े तो चीखा मनचला- सॉरी दीदी..अब नहीं करेंगे कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ पड़े तो चीखा मनचला- सॉरी दीदी..अब नहीं करेंगे कॉल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा में युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर हुई धुनाई के बाद रोता मनचला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से मोबाइल पर कॉल कर परेशान करने वाले शख्स को युवती ने अच्छा सबक सिखाया। सरेराह गिरेबान पकड़कर कई झापड़ जड़ दिए, जिससे सड़क पर हंगामा हो गया। इसके बाद पब्लिक ने उसको दबोच लिया, जबकि तीन साथी भाग निकले। बाद में उसने लड़की को दीदी कहा और सॉरी बोला। पैर छूकर कहा कि कॉल नहीं करेगा। माफी मांगने के बाद पब्लिक ने उसको छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मसला निपटने पर वापस लौट गई।
शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर अंजान कॉल आई, जिसे रिसीव करते ही दूसरी तरफ से युवक की आवाज आई। गलत नंबर बताकर लड़की ने मोबाइल काट दिया। इसके बाद युवक रोज उसके मोबाइल पर कॉल करने लगा। रिसीव नहीं किया तो नंबर बदलकर कॉल करनी चालू कर दीं। इस पर युवती ने अपने परिजनों को असलियत बताई। परिवार के लोगों ने सिरफिरे को सबक सिखाने के लिए जाल बिछाया। परिजनों की सहमति मिलने के बाद लड़की ने उससे बातें करना शुरू कर दिया।
देखने की इच्छा जाहिर कर दी। इस पर युवक अपने दो साथियों के साथ आजाद मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंच गया। जहां उसने युवती से बातचीत चालू कर दी। मौका देखते ही परिजन वहां पहुंच गए। लड़की ने मनचले का गिरेबान पकड़कर तड़ातड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद लोगों ने भी हाथ साफ किया। इससे सड़क पर बखेड़ा खड़ा हो गया। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी के सामने युवक ने लड़की को दीदी सॉरी कहा। पैर छूकर माफी मांगी। भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने का वादा किया। इसके उपरांत उसको पब्लिक ने छुड़वा दिया। भनक लगते ही पुलिस भी आ गई, मगर जब तक युवक जा चुका था। पूछताछ में उसने गांव का नाम भैड़ा भरतपुर बताया है।