{"_id":"573e12864f1c1b1225ac732b","slug":"young-boy-dead-in-nashamukti-kendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस आफिस में हंगामे के दौरा एएसपी से शिकायत करते मृतक के परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब छुड़ाने के लिए नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराए गए युवक की मौत हो गई। उसके शरीर पर पिटाई के निशान थे। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया, केंद्र संचालक पर युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीणों संग एसपी कार्यालय पर जाम लगाकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
देहात थाना क्षेत्र के रायपुर खुर्द गांव निवासी 36 वर्षीय चरन मुनि पुत्र रामसरन जाटव शराब पीने का शौकीन था। परिजनों ने शराब छुड़ाने की काफी कोशिश की, पर कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर रविवार को चरन मुनि की पत्नी व भतीजे ने उसे जोया कस्बे के चौधरियान मोहल्ला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया।
बुधवार रात नशा मुक्ति केंद्र में चरन मुनि की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र में बेरहमी से पिटाई से चरन मुनि की मौत हुई है। उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। साथ ही केंद्र संचालक एवं प्रबंधक ने परिजनों को सूचना भी नहीं दी और फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन ग्रामीणों संग एसपी कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डा.शिवा सिंपी चनप्पा से मिल कर नशा मुक्ति केंद्र संचालक एवं प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों एवं परिजनों ने एसपी कार्यालय पर जाम भी लगाया। एसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चरन मुनि की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार साथ अलग रहता था। उसकी मौत पर भाई पछाड़ खाकर खाकर गिर गए थे। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं आया है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।