फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young boy dead in accident in amroha

डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 14 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमरउजाला अमरोहा Updated Sat, 14 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
young boy dead in accident in amroha
accident - फोटो : graphic
देहात थाना क्षेत्र में पाकबड़ा मार्ग पर शुक्रवार शाम बाइक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। इसमें बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से चालक को रेफर कर दिया गया है। उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चाऊपुरा गांव निवासी महावीर सिंह सैनी(35) पुत्र बुद्ध सिंह शुक्रवार दोपहर के बाद गांव के ही सचिन शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा के साथ मुरादाबाद जा रहा था। बाइक सचिन चला रहा था, जबकि महावीर पीछे बैठा था। देेहात थाना क्षेत्र में पाकबड़ा मार्ग पर केशोपुर गांव के पास वे पहुंची थे कि, बाइक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे महावीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष ऋषि कुमार थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर, परिजन घटनास्थल से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उधर गंभीर घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम पर महावीर के परिजनों का रो रोकर बुुरा हाल था। थानाध्यक्ष ऋषि कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed