फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young boy attack at girl by knife

घर आने से रोका तो युवक ने किशोरी को मारे चाकू

Tue, 20 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 20 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
young boy attack at girl by knife
अमरोहा के शहर सीएचसी में घायल युवती से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
जवान बेटियों पर बुरी नजर रखने वालों को घर से आने पर मां ने मना किया था मनचले ने पड़ोसी के घर जा रही किशोरी पर चाकू से कई हमले कर दिए। लहूलुहान किशोरी बेहोश होकर वहीं गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। शोर शराबा सुन मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। घायल किशोरी को सीएसी में भर्ती कराया गया, यहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


शहर के मुरादाबादी गेट गाजी नगर मोहल्ले में शहाना का मकान है। शहाना के बेटा गुड्डू ने अंतरजातीय विवाह किया है। गुड्डू के साले जुबैर का शहना के घर आना जाना था। बताते हैं कि वो घर लड़कियों पर गलत नजर रखता था। इससे परेशान शहाना ने कई दिन पूर्व जुबैर को घर आने से मना कर दिया था। दो दिन पूर्व जुबैर का शहाना से विवाद भी हो गया था। जुबैर इससे बौखलाया हुआ था।
विज्ञापन


शहाना की 14 वर्षीय बेटी तराना पड़ोस में फरीदा नाम की महिला के घर धार्मिक पढ़ाई करती है। वो सोमवार की सुबह फरीदा के घर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान हाथ में चाकू लेकर बड़ा दरबार मोहल्ले का जुबैर पहुंच गया। उसने तराना पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदा कुछ समझ पाती, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। लहूलुहान तराना घायल होकर गिर गई। शोर शराबा और चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। घायल किशोरी को शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर किशोरी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

कोतवाली के एसआई रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जुबैर, आदिल और रियासत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रियासत गिरफ्तार है। जुबैर मुख्य आरोपी है। पुलिस ने बताया कि जुबैर और आदिल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी किशोरी से एक तरफा प्यार करता है। किशोरी ने आरोपी के खिलाफ शिकायत भी की थी। 



शहर में किशोरी को चाकुओं से हमला करने के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे-डा.शिवा शिंपी चनप्पा पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed