फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young boy arrest

आईपीएल में सट्टा लगाते युवक को किया गिरफ्तार 

Thu, 26 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 26 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
young boy arrest
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic
कोतवाली पुलिस ने आईपीएल पर लग रहे सट्टे का खुलासा करने में कामयाबी पाई है। बुधवार देर शाम चाय की दुुकान पर छापा मार कर आईपीएल पर सट्टा लगाते एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 14 हजार रुपये व मोबाइल फोन बरामद किया है। 
विज्ञापन


कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम को बुधवार की देर शाम मुखबिर ने सूचना दी कि शहर के तलवार शाह मोहल्ले में चाय की दुकान पर कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस चाय की दुकान पर पहुंची। चाय की दुुकान करने वाला आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते हुए मोबाइल पर हार जीत की बात कर रहा था। पुलिस काफी देर तक उसकी बात सुनती रही। पक्का यकीन
विज्ञापन


हो गया कि वह आईपीएल का सट्टा लगा रहा है तो गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन व 14 हजार रुपये बरामद कर लिए। आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले आरोपी का नाम शमशाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि तलवार शाह मोहल्ले में चाय की दुुकान करने वाला युवक आईपीएल का सट्टा लगाते पकड़ा गया है। उसके पास से 14 हजार रुपये व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आगे की कार्रवाई जांच कर की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed