फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   You will not have to come to the district hospital for path test, you will get the report on phone

Amroha News: पैथ जांच कराने नहीं आना होेगा जिला अस्पताल, फोन पर मिलेगी रिपोर्ट

Fri, 24 Jan 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 24 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
You will not have to come to the district hospital for path test, you will get the report on phone
अमरोहा। जिला अस्पताल में जल्द ही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (आईपीएचएल) लैब बनाई जाएगी। जिसे जिले की सभी सीएचसी-पीएचसी से जोड़ा जाएगा। मरीजों के सैंपल लेकर कर्मचारी ही जिला अस्पताल आएंगे, जिसके बाद मरीजों को उनके मोबाइल पर ही रिपोर्ट मिलेगी। ऐसे में मरीजों को अब अस्पतला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


उधर, आईपीएचएल लैब में मरीजों की 120 से अधिक तरह की जांच हो सकेंगी। इसके लिए लैब टेक्नीशियन, माइक्रोबॉयलॉजिस्ट, बायोकेमिस्ट की तैनाती होगी। शासन स्तर से आईपीएचएल लैब स्थापित करने की अनुमति मिल गई है। कार्यदायी संस्था भी नियुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन


अमरोहा में जिला अस्पताल, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। करीब 25 लाख की आबादी वाले जनपद के जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सीबीसी, डेंगू, मलेरिया, थॉयराइड, सहित 20 से अधिक प्रकार की खून की जांच होती है। टीबी और एचआईवी की जांच अलग-अलग कक्षों में होती है। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है। वहीं, अब मरीज को एक ही स्थान पर जांच की सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में आईपीएचएल लैब की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें मरीजों को करीब 120 प्रकार की बीमारियों से जुड़ी जांच रिपोर्ट 24 घंटे में मिल सकेगी। इस लैब से रहरा, हसनपुर, नौगांवा सादात, अमरोहा नगर, ढबारसी, गजरौला सीएचसी को जोड़ा जाएगा, यहां आने वाले मरीजों के सैंपलों की जांच आईपीएचएल लैब में होगी। कर्मचारी खुद सैंपल आईपीएचएल लैब भेजेंगे, जहां से रिपोर्ट सीएचसी पहुंचेगी।

इसके बाद मरीजों या उनके तीमारदारों के व्हाट्सएप पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आईपीएचएल लैब जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में स्थापित होगी। इसके लिए पैथोलॉजी लैब का विस्तार किया जाएगा। शासन स्तर से आईपीएचएल लैब स्थापित करने की अनुमति मिल गई है। कार्यदायी संस्था भी नियुक्त कर दी गई है।
जल्द मिलने लगेगी थायराइड जांच की सुविधा
जिला अस्पताल में अब थायराइड जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मशीन आ गई है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मशीन को लगाया गया है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले रोगी निजी लैब में सात सौ से एक हजार रुपये खर्च कर जांच कराने को मजबूर थे। वहीं, अब मरीजों को थायराइड जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साथ ही उनके रुपये भी बचेंगे। जिले के सरकारी और निजी अस्पताल में थायराइड मशीन नहीं होने के कारण जांच के लिए मुरादाबाद या मेरठ सैंपल भेजने पड़ते थे।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के मकसद से काम किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में आईपीएचएल लैब बनने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। उनको एक स्थान पर जांच की सुविधा मिलेगी। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article