फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   yogi adityanath

सीएम योगी ने बताया जीत का मंत्र, प्रत्याशी कोई भी हो देखें कमल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
अमरोहा में नौगांवा सादात उपचुनाव को लेकर अमरोहा के पार्टी पदाधिकारियों से ऑनलाइन वार्ता करते मु - फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप चुनाव अहम है। इसमें जीत के लिए तैयार हो जाए। प्रत्याशी कोई भी हो केवल कमल के फूल को देंखे। क्योंकि भाजपा ही सही मायनों में गरीबों को उनका हक दिला रही है। वह रविवार को विधानसभाक्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताया। इसमें 400 कार्यकर्ता जुड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर गंभीरता से काम करें। सभी घरों में संपर्क करें। पार्टी के कार्यों को बताएं। प्रत्याशी कोई भी हो लेकिन हमें कमल के फूल को ध्यान में रखना है। कहा कि चेतन चौहान के अधूरे काम को पूरा किया जाएगा। चेतन चौहान ने विकास के लिए कई काम किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का नुस्खा बताया। जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान अभिनव कौशिक, पूरन सिंह सैनी, चंद्रभान भाटी, राकेश वर्मा के अलावा विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed