फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yogi Adityanath: Curfew with one vote and Kanwar Yatra with one, familyism in SP-BSP and Congress

अमरोहा में योगी: 'एक वोट से कर्फ्यू तो एक से निकलती है कांवड़ यात्रा, SP-BSP और कांग्रेस परिवारवाद तक ही सीमित'

Fri, 29 Mar 2024 04:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 04:36 PM IST
सार

अमरोहा में प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोई भी मांगलिक कार्यक्रम अमरोहा की ढोलक के बिना अधूरा है, उसी तरह लोकतंत्र का यह पर्व भी यहां के लोगों के मतदान के बिना अधूरा ही है।

विज्ञापन
Yogi Adityanath: Curfew with one vote and Kanwar Yatra with one, familyism in SP-BSP and Congress
अमरोहा में सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की बड़ी अहमियत है। एक वोट जहां कर्फ्यू लगा देता है, वहीं एक वोट ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा भी निकलवाता है। 2014 से पहले देश के अलग हालात थे, अब देश की तस्वीर बदल रही है। भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। कहा कि विकास के साथ आस्था का संगम और भी दृढ़ हो रहा है।

विज्ञापन


अयोध्या का मंदिर इसकी मिसाल है। मुख्यमंत्री ने यह बातें वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान कहीं। शुक्रवार को हाईवे स्थित यूनिवर्सिटी के परिसर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल को नमन करते हुए उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अमरोहा के ढोलक का नाम लेते हुए कहा कि जिस तरह से कोई भी मांगलिक कार्यक्रम अमरोहा की ढोलक के बिना अधूरा है, उसी तरह लोकतंत्र का यह पर्व भी अमरोहावासियों के मतदान के बिना अधूरा ही है। कहा कि 2014 से पहले सपा, बसपा और कांग्रेस परिवार और अपना विकास करते थे।

उसके बाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। वह पूरे देश को अपना परिवार मान कर कार्य कर रहें है। किसान, महिला, मजदूर सबका सम्मान बढ़ा है। नक्सलवाद, आतंकवाद पूरी तरह खत्म हो गया है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि भाजपा उनकी विचारधारा को लेकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसान, प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। वह कहते थे कि देश के विकास का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता है।


सरकार ने किसानों के हितों को लेकर लगातार काम किया है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी दल परिवारवाद तक सीमित होकर रह गए। लेकिन मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम किया है। भाजपा सरकार बिना तुष्टिकरण कार्य कर रही है। पुरानी सरकारों ने आस्था के साथ खिलवाड़ कर कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी जाती थी। लेकिन अब हर वर्ग और समाज की आस्था का सम्मान किया जाता है।

कहा कि सरकार समस्या नहीं बल्कि समाधान के लिए होनी चाहिए। उन्होंने सम्मेलन के दौरान कंवर सिंह तंवर के लिए वोट की अपील की। साथ ही प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से समाज को जागरूक कर अधिक से अधिक वोट करने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed