{"_id":"666dedcfe35ee10dd10caa58","slug":"yoga-is-necessary-for-a-healthy-brain-dm-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-120396-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ मस्तिष्क के लिए योग जरूरी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ मस्तिष्क के लिए योग जरूरी : डीएम
विज्ञापन
अमरोहा। 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस से पहले जिले में योग सप्ताह की शुरुआत हो गई। शनिवार को राजकीय मिनी स्टेडियम में योग सप्ताह के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को रोजाना 10 से 15 मिनट निकालकर योग जरूर करना चाहिए।
विश्व योग दिवस के मौके पर जिले में वृहद स्तर योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को इसकी शुरुआत राजकीय मिनी स्टेडियम में हुए योग शिविर से हुई। जिसमें योग गुरु नितीश भारद्वाज ने सभी को योग कराए। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग व्यक्त के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है प्रत्येक व्यक्ति को समय निकालकर योग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने जिले वासियों से योग सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की।
इस अवसर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख अमरोहा गुरिंदर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --