फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yoga camps will be organized in Amroha and Tigri

Amroha News: अमरोहा और तिगरी में आयोजित होंगे योग शिविर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Yoga camps will be organized in Amroha and Tigri
अमरोहा। दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज मिनी स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद एवं सांसद कंवर सिंह तंवर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

विश्व योग दिवस के मौके पर आज जिले भर में योगाभ्यास के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मिनी स्टेडियम में सुबह छह बजे विशाल योग शिविर का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास के लिए पहुंचेंगे। योग शिविर में जिले के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद, सांसद कंवर सिंह तंवर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, पालिका अध्यक्ष शशि जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शिविर में डीएम राजेश कुमार त्यागी, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा व एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त तिगरी धाम में भी विशाल योग शिविर का आयोजन होगा। जिसमें विधायक राजीव तरारा, ब्लॉक प्रमुख धनौरा आशा चंद्रा, ब्लॉक प्रमुख गजरौला मीनाक्षी चौधरी आदि समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

कलक्ट्रेट में अफसरों संग कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
अमरोहा। योग सप्ताह के आखिरी दिन कलक्ट्रेट में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक नीतिश भारद्वाज ने योग की अलग-अलग विधाओं में अफसरों एवं कर्मचारियों को योग कराया। इस अवसर पर डीएम राजेश कुमार त्यागी, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम एफआर सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नौगांवा, सीएमओ डॉ एसपी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed