फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yash Mittal's murderer Shubham Chaudhary absconding with the girl

Amroha News: फैक्टरी कर्मी युवती को लेकर फरार यश मित्तल का हत्यारोपी शुभम चौधरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Yash Mittal's murderer Shubham Chaudhary absconding with the girl
गजरौला(अमरोहा)। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के बेटे यश मित्तल का फरार चल रहा एक हत्यारोपी शुभम चौधरी फैक्टरी कर्मी युवती को लेकर भागा हुआ है। युवती मूृलरूप से बिजनौर की रहने वाली है। वह गजरौला में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। नोएडा पुलिस के साथ ही उसे गजरौला पुलिस भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


टीचर कॉलोनी निवासी प्रदीप मित्तल के बेटे यश मित्तल का गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र की यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से अपहरण करने के बाद कत्ल कर दिया गया। उसका शव 28 फरवरी की शाम तिगरिया भूड़ के जंगल में गड्ढे से बरामद किया गया। आरोप है कि उसकी हत्या तिगरिया भूड़ निवासी रचित नागर, गजरौला के लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी शुभम चौधरी व सुशांत वर्मा, सैदनगली निवासी शिवम व सुमित प्रधान ने की। सुशांत वर्मा, शिवम व सुमित प्रधान को दादरी पुलिस ने बुधवार की ही रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। तीनों हत्यारोपी गोली लगने से घायल होने के कारण पुलिस के हत्थे चढ़े थे, जबकि रचित नागर को पुलिस उठा कर ले गई थी। उसकी ही निशानदेही पर शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

पांचवां हत्यारोपी शुभम चौधरी पु़लिस के हाथ नहीं लगा है। उसे पुलिस लगातार तलाश कर रही है। गजरौला पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए कई बार दबिश दी। मगर वह हाथ नहीं लगा। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि वह एक फैक्टरी कर्मी युवती को लेकर भागा हुआ है। युवती बिजनौर जिले की रहने वाली है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि शुभम चौधरी को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed