फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ya Hussain... Ya Hussain made the atmosphere sad

Amroha News: या हुसैन...या हुसैन से गमगीन हुई फिजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Ya Hussain... Ya Hussain made the atmosphere sad
अमरोहा। दस मुहर्रम को शहर में ताजिये का जुलूस निकाला गया। या हुसैन, या हुसैन की सदाओं से फिजा गमगीन हो गई। अजादारों ने जुलूस निकाल कर तुरबतें बिजनौर रोड व लाइनपार स्थित कर्बला में दफन कीं। अजाखानों में मजलिसों का दौर चला तथा अजादारों ने गमे हुसैन में सीनाजनी कर मातम किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह छह बजे मोहल्ला गुजरी स्थित इमामबाड़ा नूरन से तुरबतों का जुलूस निकाला गया। नौबतखाना से होता हुआ यह जुलूस बिजनौर रोड स्थित कर्बला पहुंचा। यहां पर तुरबतों को दफन किया गया। आठ बजे मोहल्ला दानिशमंदान स्थित इमामबाड़े से तुरबतों का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस रेलवे लाइनपार कर दानिशमंदान की कर्बला में जाकर तुरबतों को दफन किया गया। इसके साथ ही मोहल्ला हक्कानी सट्टी, जाफरी, काजीजादा, पचदरा, गुजरी, काजी गली के इमामबाड़ों से भी तुरबतों का जुलूस निकाला गया। सभी तुरबतें बिजनौर रोड स्थित कर्बला में जाकर दफन हुए।
विज्ञापन

मोहल्ला शफातपोता के अजाखाना से भी तुरबतों का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस चाहगौरी से होता हुआ वापस शफातपोता में आकर खत्म हुआ। दोपहर दो बजे से ताजियों के जुलूस निकलने शुरू हुए। लकड़ा हक्कानी, सट्टी का ताजिया नौबतखाने के चौराहे से होता हुआ खारी कुआं पहुंचा। जहां से जाफरी व सद्दो के ताजिये जुलूस में शामिल हो गए। उसके बाद सभी माेहल्लों से ताजिये जुलूस में शामिल हुए। शाम को सभी ताजिये अपने-अपने इमामबाड़े में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा ताजिया अजाखाना शफातपोता से निकाला गया। इस ताजिये की गश्त के लिए बिजली विभाग व इंटरनेट विभाग के कर्मचारियों ने तारों को ऊंचा किया। जुलूस का संचालन अंजुमन रजा काराने हुसैनी के काइद गुलाम सज्जाद, जनरल सेक्रेटरी खुर्शीद हैदर जैदी, अख्तर अब्बास अप्पू, इमदाद आब्दी, हुसैन हैदर आदि मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed