{"_id":"66844b57950b00acc90a9fa4","slug":"x-ray-machine-is-out-of-order-since-last-7-days-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-121378-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक्स रे मशीन खराब हुए सात दिन बीते, मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक्स रे मशीन खराब हुए सात दिन बीते, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था का सामना मरीजों को करना पड़ रहा है। दरअसल, जिला अस्पताल की एक्स रे मशीन का खराब हुए सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक व्यापक व्यवस्था नहीं हो सकी है। इंजीनियर भी पार्ट्स खोलकर ले गए हैं। ऐसे में अस्पताल लौटने वाले मरीजों को बिना एक्स रे कराए ही वापस भेजा जा रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से इसे लेकर नोटिस भी चस्पा कर दिया है।
जिला अस्पताल में रोजाना 80 से 90 मरीज एक्स-रे कराने पहुंचते हैं। जिले की सभी सीएचसी से मरीज रेफर होकर जिला अस्पताल आते हैं। बीती 26 जून को अचानक एक्स-रे मशीन खराब हो गई। मशीन खराब होने के चलते मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। मशीन ठीक करने लखनऊ से आए इंजीनियर उसके पार्ट्स खोलकर ले गए। सातवें दिन भी व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में मंगलवार को भी वापस लौटे। उधर, एक्स रे रूम के बाहर नोटिस चस्पा किया गया। जिसमें बताया गया कि एक्स-रे मशीन ठीक होने में दस दिन या उससे अधिक समय लग सकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि इंजीनियर मशीन के पार्ट्स से लेकर गए हैं। एक दो दिन में मशीन ठीक होने की पूरी संभावना है।
-- -- -- -
605 की हुई ओपीडी, 13 मरीज भर्ती
अमरोहा। बारिश के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल में काफी मरीज पहुंचे। इनमें बुखार व डायरिया के सबसे अधिक थे। सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल में 605 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें बुखार व पेट रोग से संबंधित मरीज सबसे अधिक थे। वहीं, त्वचा व नेत्र रोग के मरीज भी थे। सभी को दवाई देकर वापस भेज दिया गया। बताया कि वार्ड में 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें पांच डायरिया व आठ बुखार के हैं।
विज्ञापन
-- -- -