फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   x-ray machine is not in order for ten days in amroha, patient are in problem

अमरोहा में दस दिन से खराब पड़ी एक्सरे मशीन, लौट रहे मरीज

Fri, 03 Aug 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा Updated Fri, 03 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
x-ray machine is not in order for ten days in amroha, patient are in problem
x-ray - फोटो : demo pic
जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के प्रति जवाबदेही से स्वास्थ्य प्रशासन भागता नजर आ रहा है। जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन पिछले दस दिनों से खराब पड़ी है। रेडियोलॉजी विभाग ने इसकी सूचना बाकायदा पत्र लिखकर अधिकारियों को पहले ही दिन दे दी है। इसके बावजूद मशीन को ठीक नहीं कराया गया है। इसके चलते हर दिन 50 से 60 मरीजों को बाहर से एक्स रे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक्सरे मशीन खराब होने की वजह से ट्रॉमा सेंटर सहित ओपीडी पर आने वाले 50 से 60 मरीज हर दिन बैरंग लौट रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें मजबूरी मे बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है। फिलहाल कम क्षमता वाली एक्सरे मशीन से रोजाना केवल दस से 12 एक्सरे ही हो पाते हैं। एक्सरे न होने पाने की वजह से ट्रॉमा सेंटर में आने वाले गंभीर मरीजों को भी लौटाना पड़ रहा है। उधर, जुलाई माह के अंत तक डिजीटल एक्सरे मशीन को चालू कराने के अधिकारियों के निर्देश के बाद भी मशीन अभी तक धूल फांक रही है। 
विज्ञापन

मशीन की इंस्टालेशन के लिए तैयार किए जा रहे कमरे में अभी फर्श तक नहीं हो सका है। यही हालात रहे तो इस साल के अंत के मशीन चालू हो पाएगी। कुल मिलाकर जिला अस्पताल प्रशासन अपनी जवाबदेही को कायदे से पूरा करता दिखायी नहीं दे रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed