फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wrestler ayub defeated shera

Amroha News: सिरकोटा के अय्यूब पहलवान ने कानपुर के शेरा को हराया

Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 29 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
wrestler ayub defeated shera
बुरावली। क्षेत्र के गांव जयतौली में सालाना उर्स के मौके पर आयोजित कुश्ती दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान सिरकोटा के अय्यूब पहलवान ने कानपुर के शेरा पहलवान को पराजित कर दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

दंगल में रेफरी की भूमिका अकील अहमद खान ने निभाई। पंजाब के पहलवान मौसम अली और कोटला के फिरोज के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मौसम अली पहलवान विजयी हुए। गजरौला के पहलवान मोनू और खरखोदा के अभिषेक पहलवान के बीच मुकाबले में अभिषेक पहलवान विजेता रहे। पिपलौती के कलुआ पहलवान ने बुलंदशहर के सतीश पहलवान को हराया। बॉबी पहलवान लोनी और आसिफ पहलवान जलालाबाद के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। यह कुश्ती बराबरी पर रही। कमेटी के सदस्य हजरत अली, लियाकत अली, बब्बन चौधरी, मास्टर मस्तराम, राशिद अली ठेकेदार, अशोक कुमार मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed