{"_id":"64c6bb803adf3669860e3c04","slug":"wounds-were-found-in-six-places-including-the-mouth-hands-and-neck-of-the-student-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-2040-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha Dog Attack: छात्रा के मुंह-हाथ, गर्दन समेत छह जगह मिले जख्म, मां के साथ खेत गई थी बालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha Dog Attack: छात्रा के मुंह-हाथ, गर्दन समेत छह जगह मिले जख्म, मां के साथ खेत गई थी बालिका
Mon, 31 Jul 2023 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:06 AM IST
सार
सीओ अरुण कुमार ने बताया कि जंगली कुत्तों ने उसके शरीर को बुरी तरह से नोच लिया था। उसके मुंह, हाथ, पैर, गर्दन के अलावा अन्य जगह छह जख्म पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अमरोहा में खूंखार कुत्तों के हमले का शिकार हुई छात्रा सविता के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सविता के मुंह, हाथ, पैर, गर्दन के अलावा छह जगह खूंखार कुत्तों ने बुरी तरह से नोचने के जख्म पाए गए हैं। जख्म काफी गहरे थे, जिनकी वजह से उसकी मौत हुई थी। छात्रा की मौत से परिजन में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन
शनिवार की शाम सुल्तानठेर मोहम्मदपुर गांव निवासी नौ वर्षीय सविता पुत्री भगवत को जंगली कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। वह अपनी मां रुमालो के साथ खेत में चारा लेने गई थी। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद छात्रों को कुत्तों से बचाया था, लेकिन तब तक कुत्ते उसे बुरी तरह जख्मी कर चुके थे और उसके शरीर पर कई जगह गहरे निशान थे। जिनसे खून बह रहा था। कुछ देर बाद ही छात्रा ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद तड़के चार बजे शव परिजनों की सुपुर्दी में दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, सीओ अरुण कुमार ने बताया कि जंगली कुत्तों ने उसके शरीर को बुरी तरह से नोच लिया था। उसके मुंह, हाथ, पैर, गर्दन के अलावा अन्य जगह छह जख्म पाए गए। उसकी गर्दन पर पीछे की तरफ भी जख्म थे। गहरे जख्मों की वजह से ही उसकी मौत हुई। उधर, कुत्तों द्वारा छात्रा पर किए गए हमले से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन