फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Workers of Bhakiyu Asli came on the road and blocked the road

Amroha News: सड़क पर उतरे भाकियू असली के कार्यकर्ता, लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Workers of Bhakiyu Asli came on the road and blocked the road
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गन्ना प्रजाति 05009 की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता व किसान सड़क पर उतर आए। किसानों ने ब्लॉक कार्यालय के बाहर गजरौला-चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। गन्ना विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रजाति 05009 को सामान्य प्रजाति की फर्जी सहमति दर्शाने पर रोष जताया। करीब एक घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला।
भाकियू असली के पदाधिकारी बीते चार माह से गन्ना प्रजाति 05009 की स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि चीनी मिल प्रबंधन ने गन्ना प्रजाति 05009 को अगेती प्रजाति बताया था, लेकिन अब उसे 05011 बताया जा रहा है, जो सामान्य में शामिल है। चार माह बाद भी प्रजाति की स्थिति स्पष्ट नहीं करने के विरोध में बुधवार को भाकियू असली के नेता ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे। अधिकारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने आरोप लगाया कि गन्ना विभाग व चीनी मिल प्रबंधन इस मुद्दे पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना अधिकारी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। भाकियू नेताओं ने इस मुद्दे पर आरपार की चेतावनी दी थी। जिला प्रवक्ता नरेश सिंह ने आरोप लगाया कि गन्ना विभाग ने गन्ना प्रजाति 05009 को 05011 प्रजाति बताने की फर्जी सहमति दर्शा दी। उन्होंने फर्जी सहमति दर्शाने वाले अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। तीन बजे तक किसी भी सक्षम अधिकारी के नहीं आने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय के बार गजरौला-चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक व थानाध्यक्ष के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया। इस दौरान रामवीर सिंह, दिनेश प्रधान, देशराज सिंह, लोकेश कुमार, राजेंद्र यादव, कलुवा खां, कावेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed