फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Work was done at night in the factory against the rules

Amroha News: फैक्टरी में नियमोें के विपरीत रात में होता था काम

Wed, 18 Jun 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Work was done at night in the factory against the rules
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

चार महिलाओं की जिंदगी लील चुकी अतरासी गांव के पास चल रही पटाखा फैक्टरी में नियमों की अनदेखी की जा रही थी। फैक्टरी में नियमों के विपरीत रात में भी काम होता था। कोई कुशल कारीगर काम नहीं करता था। महिलाओं के अलावा बाल श्रमिकों से भी काम कराया जा रहा था।
फैक्टरी में विस्फोट मामले की मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जांच-पड़ताल शुरू की। जांच में सामने आया कि पटाखा फैक्टरी में रात को भी काम होता था, जो नियम के विपरीत है। सीएफओ ने बताया कि दमकल विभाग के नियम के मुताबिक पटाखा फैक्टरी में दिन में ही काम किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा पटाखा फैैक्टरी या आतिशबाजी का काम अति संवेदनशील माना जाता है जिसे कुशल कारीगरों द्वारा ही किया जाना चाहिए, लेकिन फैक्टरी में महिलाओं के साथ ही बाल श्रमिकों द्वारा काम कराया जा रहा था। इनमें कोई कुशल कारीगर नहीं था। वहीं, जानकारी मिली है कि काम करने वाले कुछ कर्मचारी आसपास बीड़ी या सिगरेट भी पीते थे। सीएफओ का कहना है कि पटाखा फैक्टरी में कई नियमों की अनदेखी सामने आई है जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed