फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Work organization to complete the work of multipurpose hall in three days: DM

तीन दिन में मल्टीपरपज हाल के कार्य पूरा करें कार्यदारी संस्था : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Work organization to complete the work of multipurpose hall in three days: DM
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने वासुदेव तीर्थ पर बन रहे मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि से सभी औपचारिकताएं तीन दिन में पूरी करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी काम समय से पूरे हो जाने चाहिए। छह जुलाई को मंडलायुक्त हॉल का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

वासुदेव मंदिर में श्रद्धालुओं के ठहरने व धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने के लिए बनकर तैयार मल्टीपरपज हॉल का छह जुलाई को आयुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने मल्टीपरपज हाल की कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि से सभी औपचारिकताएं तीन दिन के अंदर पूरी करने के निर्देश दिए। खंभे में करंट आने और हाल के बाहरी स्थान पर जलभराव की समस्या पर इसे जल्द ही दूर करने को कहा।
विज्ञापन

आयुक्त द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम के बाद परिसर में वृक्षारोपण भी किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां समय से जिला वनाधिकारी द्वारा पूरी कर ली जाएं। अमृत वन के 75 और बाल वन के 75 वृक्ष रोपे जाएंगे। जिसमें छायादार वृक्षों को सम्मलित किया जाए। वासुदेव तीर्थ में निरीक्षण करने के बाद जिला वन अधिकारी कार्यालय के जट्टी बन में तैयार की जा रही बाल वाटिका का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बाल वाटिका को सुंदर व आकर्षक बनाया जाए। इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, जिला वन अधिकारी देवमणि मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed