फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Work on placing girder on underpass stopped

Amroha News: अंडरपास पर गर्डर रखने का काम रुका

Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Work on placing girder on underpass stopped
गजरौला। क्रेन में खामी आ जाने के कारण हाईवे के अंडरपास पर 80 टन वजन के गर्डर रखे जाने का काम रुक गया है। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी ने गर्डर रखने के लिए नोएडा से दूसरी क्रेन मंगाई गई है।
विज्ञापन

हाईवे पर नाईपुरा के सामने बीते कई महीने से चल रहा अंडरपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 30 मीटर चौड़ाई के अंडरपास के लिए पिलर बन गए हैं। उन पर आठ गर्डर रखे जाएंगे। जिसके बाद अंडरपास को दोनों तरफ एप्रोच सड़क से जोड़ा जाएगा। जिसका काम भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

अंडरपास पर रखने के लिए आए आठ गर्डर में हरेक का 80 टन वजन का है। उनकी लंबाई 30 मीटर है। एक मार्च से गर्डर रखे जाने का काम शुरू किया गया, लेकिन क्रेन खराब हो गई। जिसके चलते काम रुक गया। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गर्डर रखने के लिए दूसरी क्रेन नोएडा से मंगाई है। जोकि सोमवार तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद अंडरपास पर गर्डर रखे जाने का काम किया जाएगा। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि दूसरी क्रेन नोएडा से मंगाई जा रही है। एक उनके पास है। दो क्रेन एक साथ मिलकर सीमेंट, सरिया से बने भारी भरकम गर्डर रखने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed