फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women's hunger strike continues demanding compensation

Amroha News: मुआवजे की मांग को लेकर महिलाओं की भूख हड़ताल जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Women's hunger strike continues demanding compensation
रजबपुर। मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित हुई भूमि का वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर कूबी समेत चार गांवों की महिलाओं की भूख हड़ताल जारी है। धरना स्थल पर ही महिलाओं द्वारा सजाई गई माता की चौकी पर नवरात्र के मौके पर उपवास रखकर भजन कीर्तन भी किया गया।
विज्ञापन

रामपुर घना, कूबी, मोहनपुर व घंसूरपुर के ग्रामीणों की जमीन मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित की गई है। साल 2011 में अधिग्रहित हुई जमीन का मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया था। अब सिंचाई विभाग मध्य गंगा नहर की खोदाई के लिए तैयारी कर रहा था। लेकिन किसान वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हैं। किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर जनप्रनितिधियों से लेकर प्रशासन तक से गुहार लगाई लेकिन कहीं से उनकी सुनवाई नहीं हुई। किसानों और महिलाओं ने मांग पूरी न होने पर राष्ट्रपति को संबोधित पत्र प्रशासन को सौंपते हुए इच्छामृत्यु की मांग की थी। उसके बाद महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ गई। नवरात्रों के मौके पर महिलाओं ने धरना स्थल पर ही माता की चौकी सजाकर उपवास रखते हुए भजन कीर्तन शुरू कर दिए। पूनम, रेखा, मोनिका, बबीता एवं कविता आदि का कहना है कि मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

-----
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed