{"_id":"5904eca14f1c1bc12cc0cdc6","slug":"womens-are-warning-to-sucide-for-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की मांग को लेकर महिलाओं ने दी आत्महत्या की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की मांग को लेकर महिलाओं ने दी आत्महत्या की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 30 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली को लेकर गांव इकोना में धरने पर बैठे ग्रामीणों की बात ना सुने जाने से गुस्साई महिलाएं अब उग्र हो उठी हैं। वे अब गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने की चेतावनी दे रही हैं। महिलाओं का कहना है कि यदि जल्द ही सुनवाई नहीं की गई, तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूवरा के गांव इकोना में एक दशक से बिजली नहीं पहुंची है। गांव में दो-चार पुराने विद्युत पोल खड़े हैं। जिन पर कभी एक दशक पहले करेंट दौड़ा था, लेकिन उसके बाद कभी बिजली नहीं पहुंची। बार-बार जिम्मेदार अफसरों व जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण बिजली की मांग करते रहे, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।
बिजली को लेकर ग्रामीण कई बार तहसील दिवस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार को भी लगातार छठे दिन ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल से रोक दिया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को ग्रामीण कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान से मिले थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से शनिवार को महिलाओं ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी।