{"_id":"67febb755dab91c43b0116ef","slug":"women-sat-on-dharna-to-get-the-liquor-shop-removed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-138102-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शराब की दुकान हटवाने के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शराब की दुकान हटवाने के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं
Wed, 16 Apr 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को महिलाएं डीजल लेकर दुकान के बाहर धरने पर बैठ गईं और दुकान खोलने पर आत्मदाह की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को जबरन दुकान के बाहर से हटाया। महिलाओं और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई।
मोहल्ला गांधीनगर में महिलाएं शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रही हैं। वह अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान को अमरोहा मार्ग पर रेलवे फाटक के दूसरी ओर शिफ्ट करने की मांग कर रही थीं। मंगलवार को महिलाएं शराब दुकान खुलने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचीं और विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं डीजल तेल की बोतलें लेकर दुकान के बाहर धरने पर बैठ गईं।
दोपहर बाद एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। महिलाएं किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने महिलाओं से तेल की बोतल छीन लीं। इसको लेकर दोनों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने महिलाओं को दुकान के बाहर से हटा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। दुकान के बाहर से नहीं हटने पर उनको परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में दुकानदार ने दुकान में सामान रख लिया है। संवाद