फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women's safety committee will be formed in every police station

हर थाने में होगा महिला सुरक्षा समिति का गठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Women's safety committee will be formed in every police station
अमरोहा। महिला उत्पीड़न को लेकर सूबे की सरकार बेहद संजीदा है। चारों तरफ महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। ऐसे में पुलिस महिला की सुरक्षा के लिए सदैव मुस्तैद रहती है। थानों में पहुंचने वाली महिलाओं से जुड़े हर अपराधों पर महिला हेल्प डेस्क की नजर रहती है। लेकिन अब मिशन शक्ति योजना के तहत अब हर थाने में महिला सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। जिससे पीड़ित महिला अपनी परेशानी खुलके सामने रख पाएंगी। यह समिति पुलिस की सहायक बनकर काम करेंगी। साथ ही जरुरत पड़ने पर घरेलू मामलों में काउंसिलिंग के जरिए निस्तारण भी करेंगी।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि जिले के प्रत्येक थाने पर महिला सुरक्षा समिति का गठन किया जा रहा है। समिति में पुलिस और जनता के विश्वासपात्र व निर्विवादित छवि की महिलाओं, समाजसेवियों, प्रोफेसर, काउंसलर्स को रखा जाएगा। प्रत्येक महिला सुरक्षा समिति में 10 से 15 महिलाएं शामिल रहेगी। महिला सुरक्षा समिति पुलिस और पीड़िताओं के बीच सेतु के रूप में कार्य करेगी। इससे पुलिस संवादहीनता की स्थिति में सुधार होगा। इस महिला समिति से उन महिलाओं को लाभ होगा जो थाने में पुरुष पुलिसकर्मीं से खुलकर अपनी बात सामने नहीं रख पाती हैं। इस समिति की मदद से मनचलों पर भी लगाम कसी जाएगी। साथ ही महिलाओं की समस्या को देखते हुए मिशन शक्ति योजना से मामलों पर तुरंत ऐक्शन लिया जाएगा। यह समिति थाना पुलिस के साथ मिलकर मामलों को सुलझाकर महिला को उनका हक दिलाएंगी।
विज्ञापन

इंजरी रूम की होगी स्थापना
अमरोहा। एसपी सुनीति ने बताया कि जनपद के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर घायल महिलाओं के आने पर उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए एक इंजरी रूम की स्थापना की जा रही है। वहां फर्स्ट एड बाक्स के लिए सभी दवाइयां होगी। महिला डेस्क पर नियुक्त प्रत्येक महिला कर्मी को सीएमओ के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजरौला में खुलेगी महिला रिपोर्टिंग चौकी
अमरोहा। जनपद अमरोहा में बारह थाने हैं। इसमें एक महिला थाना है, जो मंडी समिति में स्थापित है। महिला फरियादियों को थाने में पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी सहूलियों को देखते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत गजरौला थाने में ही महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खोली जा रही है। चौकी में स्टाफ की नियुक्ति भी कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुुख्यमंत्री इस चौकी का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed