फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women of the district are ahead in buying vehicles but behind in getting licenses

Amroha News: वाहन खरीदने में जिले की महिलाएं आगे, लाइसेंस बनवाने में पीछे

Thu, 20 Feb 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Women of the district are ahead in buying vehicles but behind in getting licenses
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले की महिलाएं वाहन खरीदने में तो काफी आगे हैं, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पीछे हैं। एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत 3.20 लाख में से 20 प्रतिशत वाहन महिलाओं के नाम पर दर्ज हैं, जबकि ड्राइविंग लाइसेंस केवल 4575 महिलाओं ने बनवाया है।
सड़कों पर महिलाएं कार और दोपहिया पर फर्राटा भरती खूब दिखाई दे जाएंगी, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में बहुत पीछे हैं। हर साल पंजीकृत होने वाली लगभग 20 फीसदी गाड़ियां महिलाओं के नाम दर्ज हैं। लेकिन, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाली महिलाओं की संख्या करीब सात फीसदी ही है। हर साल करीब 25 से 30 हजार ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। इनमें भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में अमरोहा की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले बहुत पीछे हैं। आरटीओ के रिकॉर्ड के मुताबिक 3.20 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इसके करीब 64 हजार वाहन महिलाओं के नाम पर दर्ज है। जबकि 3.20 लाख वाहन पुरुषों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। इसके सापेक्ष 336872 पुरुषों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है। वहीं, 64 हजार वाहन मालिक महिलाओं में से केवल 4575 ने ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है। ये संख्या पंजीकृत वाहनों के सापेक्ष काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत वाहनों की स्थिति
वाहन --------------------------------संख्या

बाइक/स्कूटी-------------- 257123
मोपेड/विक्की-----------------------4606
कार----------------------------------30740
ट्रैक्टर---------------------------------11767
क्रेन------------------------------------55
मालवाह वाहन-----------------------5159
बस-----------------------------------576
स्कूली वाहन--------------------------148
एंबुलेंस-------------------------------312
--------------------------------
पांच हजार रुपये होता है जुर्माना
टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर अधिकतम पांच हजार रुपये का जुर्माना होता है। यदि चालक के पास डीएल नहीं है तो दुर्घटना होने की स्थिति में बीमा क्लेम नहीं मिलता।
--------------------------------
महिलाओं के नाम वाहन भले ही पंजीकृत हों, लेकिन उनके लाइसेंस की संख्या कम है। छात्राएं और कामकाजी महिलाएं ही लाइसेंस बनवाने पर ध्यान देती हैं। महिलाओं में जागरूकता लाने की जरूरत है।- महेश शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed