फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women need to know about their rights

महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानने की जरूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women need to know about their rights
हसनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार केके चौरसिया ने कहा की विधिक जागरूकता शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों में कानून के प्रति जागरूकता लाना है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कहा कि महिलाएं अपने साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के कम्पोजिट कन्या जूनियर हाई स्कूल लालबाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन करते हुए पैनल लॉयर एवं तहसील बार महासचिव सुरमित कुमार गुप्त एडवोकेट ने कहा कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत उन सभी बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जो कोविड-19 के कारण अनाथ हुए हैं। इस योजना के अंतर्गत शादी योग्य होने पर बालिकाओं को एक लाख एक हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी। मुख्य वक्ता नायब तहसीलदार केके चौरसिया ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महिलाओं, बच्चों, गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्तियों, अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्तियों, ट्रांसजेंडर, निराश्रित बुजुर्ग व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है। इस विधिक साक्षरता शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में कानून के प्रति जागरूकता लाना है। पैनल लॉयर एवं तहसील बार के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। पैनल लॉयर व पूर्व बार अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने पोक्सो एक्ट के बारे में कानून की बारीकियों को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने छात्राओं से लैंगिक अपराध के बारे में अपने अभिभावक एवं अध्यापक से तत्काल बताने की अपील की। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाध्यापिका अर्चना गुप्ता, मुकुल गुप्ता, सभासद मो. नईंम, कानूनगो देशराज सिंह, लेखपाल सचिन कुमार, शशांक एडवोकेट, शिखा रस्तोगी, हकीम हिफजुर्रहमान, मुन्ने अंसारी, शिखा रस्तौगी, तरन्नुम जहां,दरख्शा, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed