फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women have an important responsibility in making the home and society self-reliant: Gulab Devi

घर और समाज को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : गुलाब देवी

Tue, 28 Oct 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Women have an important responsibility in making the home and society self-reliant: Gulab Devi
हसनपुर। महिलाएं एक घर और समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहलू हैं। महिलाएं खुद को कमजोर न समझें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत की बात कर रहे हैं। इसकी शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी होगी। यह बातें माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहीं। वह भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
विज्ञापन

नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गुलाब देवी ने कहा कि घर और समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। महिलाएं बच्चों को अच्छे संस्कार दें उन्हें केवल मोबाइल पर आश्रित न छोड़े, यदि मोबाइल पर आश्रित छोड़ दिया तो वह संस्कारहीन हो जाएंगे। गर्भावस्था में महिलाएं सुंदरकांड, श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें। मोबाइल या टीवी में समय व्यतीत न करें।
विज्ञापन

विदेशी सिल्क साड़ी न पहने बल्कि खादी की साड़ी पहनकर देश का गौरव बढ़ाने का कार्य करें। सादगी के साथ जीना बहुत जरूरी है। यही एक सच्ची भारतीय नारी की पहचान है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा ने कहा कि महिलाएं खुद पर भरोसा करके आगे बढ़ें, उन्हें किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएं। भाजपा की सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके हित में अनेक कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उमा नागर ने किया। इस मौके पर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, पूर्व विधायक संगीता चौहान, हसनपुर ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर, गजरौला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed