फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women hanging in room

विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
women hanging in room
मंडी धनौरा/कुआखेड़ा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव वासीपुर में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता पाया गया। परिजनों ने विवाहिता के शरीर को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर गांव पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिता की ओर से पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की शादी को दो साल हुए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वासीपुर निवासी अमन पुत्र बलवीर सिंह की शादी दो साल पहले नोएडा निवासी आरती उम्र 24 साल पुत्री छोटेलाल के साथ हुई थी। उसके छह माह का एक बच्चा भी है। सोमवार की देर रात आरती का शव घर में ही फंदे से लटकता पाया गया। शव को देखकर ससुरालवालों की चीख निकल गई। उन्होंने शव को नीचे उतारा। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर आस पड़ोस में रहने वाले लोग भी आ गए थे। ससुरालवालों ने मायके वालों को भी सूचना दी। रात तीन बजे पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि आरती की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के गांव पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। पिता छोटेलाल ने पति अमन, ससुर बलवीर सिंह, सास सुनीता और देवर शिवम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपी फरार हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed