फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women died in suspecious condition

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, अंतिम संस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
women died in suspecious condition
जोया (अमरोहा)। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजनों ने इंकार कर दिया। जिससे लेकर पुलिस और परिजनों के बीच तकरार हो गई। बताते हैैं कि एसपी के हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने बगैर किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना संभल जनपद के थाना असमौली के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। बताते हैं कि शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी पत्नी की तबियत बिगड़ गई थी। तभी परिजन विवाहिता को लेकर अमरोहा के जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। लेकिन आपसी सहमति के बाद मायके और ससुराल पक्षों के लोगों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर पुलिस और परिजनों के बीच तकरार हो गई। बताते हैं कि देर रात विवाहिता के परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे और कार्रवाई नहीं करने की अपील की। जिसके बाद मामला रफा-दफा हो गया। इसके बाद परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर भी गई थी। इस संबंध में असमौली पुलिस को भी जानकारी दे दी गई थी। लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। लिहाजा रात में ही शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed