फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women died in mistirious cercomstanses

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
women died in mistirious cercomstanses
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर के गांव इनायतपुर निवासी दुर्गा सिंह ने अपनी बहन रजनी देवी की शादी तीन माह पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर बेला मजरा हयातपुर निवासी चमन के साथ की थी। उसकी ये दूसरी शादी थी। पहले पति से रजनी पर एक पांच साल का बेटा है। बुधवार देर शाम रजनी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विवाहिता के भाई दुर्गा ने पुलिस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। आदमपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed