फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women died

फसल की सिंचाई करने गई महिला को तेंदुए ने हमलाकर मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
women died
हसनपुर/रूखालू(अमरोहा)। क्षेत्र में तेंदुए का खौफ शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात तेंदुए ने मक्का के खेत की सिंचाई करने गई महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि तेेंदुए को हमला करते हुए किसी ने देखा नहीं है। लेकिन शव की स्थिति को देखकर ग्रामीणों में तेंदुए का ही शोर है। उधर, वन विभाग के अफसर भी तेंदुए के हमले करने की बात से इंकार नहीं कर रहे हैं। तेंदुए की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि फूलपुर बीझलपुर निवासी स्वर्गीय चंद्रपाल सिंह की पत्नी शारदा (40) सोमवार रात करीब दस बजे जंगल में मक्का के खेत की सिंचाई करने के लिए गई थी। लेकिन सुबह तक भी वह घर नहीं लौटी। खोजबीन की गई तो मक्का के खेत के नजदीक ही आम के बाग में शारदा का शव लहूलुहान हालत में मिला। उसकी गर्दन पर गहरा घाव था। मौके पर जानवर के पंजे के निशान भी थे। इससे पहले सात जून को तेेंदुआ इसी जंगल में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों पर हमला कर चुका है। इसको लेकर ग्रामीणों में तेंदुए के हमले में महिला की मौत की बात आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंच गई। डीएफओ रमेशचंद व वन क्षेत्राधिकारी सुभाष चौधरी ने तेंदुए की तलाश के लिए दो टीमें लगाईं। लेकिन देरशाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बताते हैं कि महिला के कमर की तरफ भी खरोंच के निशान हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके पति की मौत करीब तीन साल पहले बीमारी के चलते हुई थी। तीन बच्चों के साथ महिला खेती करके परिवार का पालन पोषण कर रही थी।
विज्ञापन

विधायक ने घटनास्थल पर मदद दिलाने का दिया भरोसा
हसनपुर। तेंदुए के हमले में महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने मौके पर पहुंच परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की। वन विभाग की टीम के अधिकारियों से वार्ता की और शीघ्र ही जंगल से तेंदुआ पकड़वाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवारजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा थी दिया। एसडीएम विजय शंकर ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। एसडीएम ने बताया कि यदि पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हो जाती है कि महिला जानवर के हमले में ही मौत हुई है तो दैवी आपदा के तहत परिवार की मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए पर नजर रखने को वन विभाग की टीम तैनात
हसनपुर। गांव फूलपुर बीझलपुर में तेंदुए के हमले में हुई महिला की मौत के बाद से वन विभाग के अफसरों में खलबली मची हुई है। वन क्षेत्राधिकारी सुभाष चौधरी ने तेेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में एक टीम को तैनात किया है। इसमें वन दरोगा सुमित राठी, वन रक्षक पलटराम और वीट प्रभारी मोहम्मद ताहिर रहेंगे।
गांव में महिला का शव मिला। उसके गर्दन पर घाव का निशान है। हो सकता है यह जानवर के हमले से हुए हों। क्षेत्र में तेंदुआ तो है। पीएम रिपोर्ट में मरने के कारण का पता चलेगा। तेेंदुए को पकड़ने के लिए टीम क्षेत्र में तैनात कर दी गई है।

-सुभाष चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर।
-गांव के आसपास तेेंदुआ कई दिनों से देखा जा रहा है। सात जून को भी जंगल में तीन लोगों पर तेंदुए ने हमला किया था। तब वह भाग गया था। अब तेेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। तेंदुआ का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है।
-मनोज कुमार, प्रधान पुत्र फूलपुर बीझलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed