फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women died due to lack of oxigen

गजरौला में ऑक्सीजन के अभाव में सभासद की ताई की तड़प-तड़पकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
women died due to lack of oxigen
गजरौला (अमरोहा)। समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण निजी हास्पिटल में भर्ती एक सभासद की लगभग साठ वर्षीय ताई की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम तिगरी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर के समय मोहल्ला संत नगर (बस्ती) निवासी पालिका के सभासद गौरव शर्मा की ताई को चौपला पर हाईवे किनारे स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों के मुताबिक दो हजार रुपये प्रति घंटा पर उन्हें ऑक्सीजन चढ़ाई गई। सुधार होने पर वे उन्हें घर ले आए। बृहस्पतिवार को सुबह के समय फिर से उनकी हालत बिगड़ गई तो वे फिर से उन्हें वहीं ले गए। आरोप है कि स्टाफ ने ऑक्सीजन नहीं होने की बात कही। इस पर वे उन्हें चौपला पर हाईवे किनारे स्थित एक निजी हास्पिटल में ले गए। वहां भी ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उनकी मौत हो गई। बता दें कि नगर में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते कई निजी हास्पिटल और क्लीनिक संचालक रोगियों के परिजनों से मनमानी कीमतें वसूल रहे हैं। एक निजी हास्पिटल के संचालक ने नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया कि यहां कुछ लोगों द्वारा दो से ढाई हजार रुपये प्रति घंटा ऑक्सीजन लगाने की कीमत वसूली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed