फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women danced in Teejotsav

तीजोत्सव में महिलाओं ने झूमकर किया नृत्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Women danced in Teejotsav
सखियां ग्रुप की महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। विभिन्न कार्यक्रमों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

बुधवार को रामाशीषपुरम में प्रीति, कल्पना अग्रवाल के निवास स्थान पर हरियाली तीज महोत्सव मनाया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगीत पर झूमकर नृत्य किया और जमकर लुत्फ उठाया।
महिलाओं ने हाओजी, अंताक्षरी, समेत अन्य विभिन्न गेम खेले। महिलाओं द्वारा अपने घर से बनाकर लाए गए लाजवाब पकवानों का सभी महिलाओं ने लुत्फ उठाया। प्रियंका खंडेलवाल ने हरियाली तीज पर्व पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के पर्व सभी महिलाओं को एक मंच पर आने का अवसर प्रदान करते हैं। तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और सभ्यता को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह उत्सव परिवारों को जोड़ने का काम करता है। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहने चाहिए। शशि चतुर्वेदी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान को बढ़ावा मिलता है। कल्पना अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी उत्सवों में जान फूंक देती हैं। इस दौरान सारिका अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, वर्तिका अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, शशि चतुर्वेदी, ममता गोयल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed