Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women became vocal against the sale of illegal liquor

Amroha News: अवैध शराब की बिक्री के विरोध में मुखर हुईं महिलाएं

Sat, 30 May 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Women became vocal against the sale of illegal liquor
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अवैध शराब बनाने और ब्रिकी के विरोध में जैथल गांव की महिलाएं शुक्रवार को मुखर हो गईं। महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब बनाने व बेचने का आरोप लगाया। सप्ताहभर पहले पास के ढ्योटी गांव की महिलाओं ने भी अवैध शराब की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

मंडी धनौरा के खादर क्षेत्र के गांवों में कच्ची शराब बनाकर बेचने का अवैध धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। शुक्रवार को जैथल में महिलाओं ने गांव में कच्ची शराब बनाने व बिक्री का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि गांव की ही एक महिला कच्ची शराब का धंधा कर रही है। आरोप लगाया कि शेरपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों का महिला को संरक्षण प्राप्त है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उनके पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करते हैं। मजदूरी व खेती करने नहीं जाते हैं। इससे घर टूटने का खतरा बन गया है। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से अवैध शराब का धंधा करने वालों व उनको संरक्षण प्रदान करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में पूजा, रानी, बीना, पूनम, प्रियंका, सुनीता, रजनी, सुमन आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

शेरपुर पुलिस चौकी से मात्र एक किमी दूर है जैथल गांव
मंडी धनौरा। जैथल गांव शेरपुर पुलिस चौकी से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है। उसके बाद भी अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शेरपुर पुलिस चौकी पर दो सिपाही बीते तीन साल से तैनात हैं। दोनों की निष्ठा संदिग्ध है। तीन महीने पहले शेरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव चांदरा फार्म में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया था। शेरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा चरम पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed