फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women are increasing their household income by beekeeping

Amroha News: मधुमक्खी पालन कर महिलाएं बढ़ा रहीं घर की आमदनी

Thu, 02 Jan 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Women are increasing their household income by beekeeping

विज्ञापन

गजरौला। चूल्हे और चौके के साथ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं परिवार की आय में बढ़ोतरी के लिए कारोबार में भी हाथ आजमा रही हैं। कुछ ने मधुमक्खी का पालन कर शहद निकालना शुरू कर दिया तो कई आटा चक्की चलाकर न सिर्फ घर की आमदनी बढ़ा रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ रही हैं। कई महिलाएं तो साल भर में दो से ढाई लाख रुपये कमा रही हैं।
स्वयं सहायता समूह की ब्लॉक मिशन प्रबंधक रंजना सैनी ने समूह से जुड़ी महिलाओं को सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर बैंक से ऋण दिलवाया। जिससे उनकाे अन्य-अन्य कार्य के लिए प्रेरित किया। ताकि वह घर की आय में इजाफा कर सकें। क्षेत्र के गांव सैमला में विनीता, मीना, पुष्पा, पूनम ने जय मां लक्ष्मी समूह बनाया। सबने मिलकर मधुमक्खी पालन शुरू किया। जिसके लिए खेतों में 70 पेटियां रखीं। जिनसे शहद का अच्छा उत्पादन हुआ। आस पास के बाजारों में बेचकर कमाई की। कई कंपनी के लोग खरीद कर ले जाने लगे।
विज्ञापन

इसी तरह डगरपुरी में कविता ने कई महिलाओं के साथ मिलकर श्री राधे स्वयं सहायता समूह बनाया। महिलाओं ने मधुमक्खी पालन के लिए 500 पेटियां रखीं। उनका कहना है कि साल भर में दो से ढाई लाख रुपये बचत हो रही है। साथ ही घर का काम भी प्रभावित नहीं हो रहा है। खर्च चलाने के लिए किसी घर के पुरुष सदस्य पर निर्भरता नहीं रही। उनकी अच्छी आजीविका चलती देख गांव की अन्य महिलाएं भी जुड़ने के लिए आगे आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन














मनौटा की तीन महिलाएं चला रहीं आटा चक्की



गजरौला। हसनपुर मार्ग पर स्थित ब्लॉक क्षेत्र का गांव मनौटा निवासी महिलाओं कविता और रिंकू ने गांव की एक अन्य महिला के साथ मिलकर आटा चक्की बनाई। जिससे गांव के साथ ही आस पास के ग्रामीणों के गेहूं की पिसाई कर रही हैं। इससे अच्छी खास आय हो रही है। साथ ही घर के खाने के लिए भी आटा खरीदना नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed