फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman was pushed, died due to fall

Amroha News: घर के आगे टहल रही महिला को दिया धक्का, गिरने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Woman was pushed, died due to fall
गजरौला। शाम के समय घर के बाहर टहल रही महिला को पुरानी रंजिश के चलते धक्का दे दिया गया। जिसके बाद नीचे गिर कर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही तीन सगे भाइयों, उनके पिता सहित पांच पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मामला नगर के मोहल्ला तिगरिया भूड़ का है। यहां निवासी सुरेश का कहना है कि मोहल्ले में उनके भाई जितेंद्र ने अपने मकान के आगे खाली प्लॉट में बिजली का खंभा लगवाया है। उनका आरोप है कि खंभा लगवाने की शिकायत मोहल्ले के सतेराम ने नगर पालिका में की। जिसके बाद पालिका ने खंभे को हटवा दिया। जिससे सतेराम रंजिश रखने लगा। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे उनकी मां चंदो देवी खाना खाकर रास्ते में टहल रही थी। उनका आरोप है कि सतेराम और उनके तीन बेटों आकाश, रोकल और पवन ने गाली-गलौज करते हुए सुरेश की मां को धक्का दे दिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में मां को मृत घोषित कर दिया गया। सुरेश का आरोप है कि यह सब काम वीरेंद्र उर्फ लाला करा रहा है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed