फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman tried to commit suicide in front of DM-SP during Samadhan Diwas

Amroha News: समाधान दिवस में डीएम-एसपी के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Sun, 05 Nov 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman tried to commit suicide in front of DM-SP during Samadhan Diwas
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर ब्लॉक में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी फरियाद सुन रहे थे। इस बीच पति के हत्यारोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तीन साल की बेटी के साथ महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आग लगने से पहले ही पुलिस कर्मियों ने महिला को पकड़ लिया। बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सुमित्रा अपनी तीन साल की बेटी चेष्टा के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। जहां जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह शिकायत सुन रहे थे। परिसर में पहुंचते ही महिला ने डीएम की कार के पास बोतल से खुद पर और अपनी बेटी पर पेट्रोल उड़ेलना शुरू कर दिया और न्याय की मांग करते हुए शोर मचाने लगी। महिला द्वारा पेट्रोल उड़ेलने की घटना होने पर पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया और पेट्रोल की बोतल को हाथ से छीन कर दूर फेंक दिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महिला ने अपने पति की हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए आर्थिक मदद की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुमित्रा के पति मधुसूदन उर्फ मधुआ ने वर्ष 2023 नगर पालिका वार्ड 14 से सभासद के पद पर चुनाव लड़ा। निकाय चुनाव प्रचार के दौरान ब्लॉक कॉलोनी में तीन मई 2023 को उनके साथ मारपीट हुई थी। जिसमें घायल होने के बाद मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई विनोद की तहरीर पर एसडीएम की सरकारी गाड़ी के चालक जगदीश जोशी और उनके दो पुत्र, एसडीएम के अर्दली चंदन व उनके दो बेटों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस पर आरोपियों की मदद करने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी लगा दी है। महिला का कहना है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई।



निकाय चुनाव के दौरान महिला के पति की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपियों को जेल भेजा गया था, जो जमानत पर हैं। महिला द्वारा आर्थिक मदद की मांग करते हुए पेट्रोल उडे़ल लिया था। महिला की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी आर्थिक मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed