{"_id":"687bfc79a0408d99730aa696","slug":"woman-riding-a-bicycle-dies-after-being-hit-by-a-car-husband-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-144102-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, पति घायल
Sun, 20 Jul 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गजरौला मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में हसनपुर के गांव मछरई निवासी भगवती (50) की मौत हो गई, जबकि पति गुड्डू घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
गांव मछरई निवासी गुड्डू शनिवार की शाम साइकिल से पत्नी भगवती को लेकर हसनपुर से गांव जा रहे थे। गजरौला मार्ग पर दीपपुर गेट के पास पहुंचने पर उनकी साइकिल में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने भगवती को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गुड्डू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। एक व्यक्ति घायल हैं। कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है।
भतीजे की पत्नी को अस्पताल में देखकर लौट रहे थे दंपती
गांव मछरई निवासी भगवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत से पहले भगवती अपने पति के साथ नगर के अस्पताल में भर्ती भतीजे की बीमार पत्नी का हालचाल जानने के बाद वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।