फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   woman murders her lover with husband

अवैध संबंधों में पति-पत्नी ने की थी अप्रशिक्षित डॉक्टर की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
woman murders her lover with husband
अमरोहा। अप्रशिक्षिक चिकित्सक की हत्या का शुक्रवार को गजरौला पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के पीछे विवाहेतर संबांधों का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक जिस महिला से अप्रशिक्षित चिकित्सक के संबंध थे उसने ही अपने पति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पत्नी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसपी डॉ. विपिन ताडा ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव झुंडी माफी निवासी अमर सिंह गजरौला क्षेत्र के गांव कांकाठेर में अपनी बुआ के यहां रहकर क्लीनिक चलाता था। 31 दिसंबर को वह जनपद हापुड़ पेपर देने के लिए घर से निकला था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। छह जनवरी को उसके फुफेरे भाई कैलाश ने गजरौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच लापता अमर सिंह का शव हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डाकेवाली डगरौली के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने मुकदमा अपहरण और हत्या में तरमीम किया। खुलासे के लिए गजरौला इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम लगाई गई। विवेचना के दौरान सर्विलांस टीम की मदद ली गई। जिसमें हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक निवासी नानक खड़गवंशी का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी हत्या
अमरोहा। एसपी के मुताबिक अप्रशिक्षिक डॉक्टर अमर सिंह के नानक खड़गवंशी की पत्नी पूनम से संबंध थे। इसके चलते पति-पत्नी के बीच कलह होने लगी। पूनम अप्रशिक्षिक चिकित्सक से दूर रहने लगी। अमर सिंह पूनम पर मिलने का दबाव बनाने लगा। इससे छुटकारा पाने के लिए नानक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अमर सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचा। 31 दिसंबर को अप्रशिक्षित डॉक्टर को अपने घर सकरौली मिलक बुलाया। जहां दोनों पति-पत्नी ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव बाइक पर रखकर डाकेवाली डगरौली के जंगल में फेंक दिया। 5 से 6 दिन बीत जाने के बाद किसी को अमर सिंह के शव की जानकारी नहीं हुई तो दोनों ने मिलकर शव को जंगल के अंदर से निकाल कर सड़क किनारे खेत में डाल दिया था। पुलिस ने आरोपी पति नानक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसकी पत्नी पूनम अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed