{"_id":"64744578a745ce08320edb57","slug":"woman-killed-by-attacking-with-sharp-weapon-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या, पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या, पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह
Mon, 29 May 2023 11:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 29 May 2023 11:56 AM IST
सार
खून से लथपथ शव को देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतका के पति ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मिथिलेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा के हसनपुर में मोहल्ला रहरा अड्डा कोट पूर्वी में मिथिलेश (30) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। महिला सुबह के समय में शौच के लिए गई थी। खून से लथपथ शव को देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतका के पति ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मोहल्ले में बिट्टू का परिवार रहता है। उसकी पत्नी मिथिलेश रोजाना की तरह रविवार की रात को अपने घर पर सोई थी। तड़के करीब चार बजे वह शौच के लिए घर के पीछे की तरफ खाली प्लॉट में चली गई थी। लेकिन वहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। पेट पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। शरीर पर अन्य जगहों पर भी हमले के निशान हैं। घटनास्थल पर शव खून से लथपत पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम विवाह करने वाले बिट्टू से अभी कोई संतान उसकी नहीं हुई थी। पांच वर्ष पूर्व मिथलेश एक गांव में अपने पहले पति को छोड़कर आ गई थी। गैर जाति के बिट्टू से उसने प्रेम विवाह किया था। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ अभिषेक यादव का कहना है कि महिला की हत्या हुई है। शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन