फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman going to bathe in Ganga with husband dies after falling from bike

पति के साथ गंगा नहाने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman going to bathe in Ganga with husband dies after falling from bike
बुद्ध पूर्णिमा पर पति के साथ गंगा नहाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अचानक बाइक से गिर गई और पीछे से आई स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार्रवाई के बगैर ही परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन

मामला तिगरी मार्ग कुमराला निकट का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान सोमवार की सुबह बुद्ध पूर्णिमा होने के कारण बाइक पर सवार होकर तिगरी में स्नान करने जा रहा थे। उसकी 42 वर्षीय पत्नी बाइक पर पीछे बैठी थीं। बताया जा रहा है कि किसान कुमराला के निकट पहुंचे थे कि अचानक उनकी पत्नी बाइक से गिर गई। तभी पीछे से आए स्कूटी सवार ने बाइक से गिरी महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस कार्रवाई बिना परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि हादसे में महिला की मौत की उनको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed