फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies, son and daughter-in-law injured in accident

Amroha News: कंटेनर ने बाइक में टक्कर मारी, महिला की मौत, बहू-बेटा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, son and daughter-in-law injured in accident
रजबपुर। सड़क हादसे में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा गांव की रहने वाली मेहरुननिशा (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनका बेटा और बहू घायल हो गए। वहीं मामूली रूप से जख्मी दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मेहरुननिशा गांव में रहने वाले दिवंगत कमरुद्दीन की पत्नी थी। पुलिस के मुताबिक मेहरुन्निसा अपने बेटे नौशाद और उसकी पत्नी नूरजहां के साथ बाइक पर सवार होकर संभल जा रही थीं। संभल में नौशाद की ससुराल है। यहां किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे स्थित वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची। तभी पीछे से कंटेनर के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मेहरुन्निसा की मौके पर मौत हो गई। जबकि नौशाद और उसकी पत्नी नूरजहां जख्मी हो गए। हादसे के बाद आरोपी कंटेनर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed