{"_id":"6137c5538ebc3ef9761d2d6b","slug":"woman-dies-in-road-accident-jpnagar-news-mbd401869427","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पाकबड़ा की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पाकबड़ा की महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के ध्यानार्थ.........
सड़क हादसे में पाकबड़ा की महिला की मौत
- रजबपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुुआ हादसा, चलती बाइक में पीछे से कार ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
रजबपुर। हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पाकबड़ा की महिला की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर चंद्रप्रकाश का परिवार रहता है। गजरौला में उनके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। चंद्रप्रकाश अपनी मां गंगादेई के साथ सोमवार को रिश्तेदारी में आए थे। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मां-बेटे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंगादेई (65) की मौके पर मौत हो गई। जबकि चंद्रप्रकाश घायल हो गए। गनीमत रही हेलमेट लगा होने के कारण उनके सिर में चोट नहीं लगी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ मौके पर पहुंच गए। घायल को चंद्रप्रकाश को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के बेटे राजेंद्र सिंह की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।