फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies in private hospital, dowry murder case filed against four people including her husband

Amroha News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 11 Mar 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in private hospital, dowry murder case filed against four people including her husband
कैलसा। निजी अस्पताल में शिशु को जन्म देने के बाद मोनिका (25) की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। अच्छे अस्पताल में डिलीवरी नहीं कराने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं शिशु की हालत ठीक है।
विज्ञापन

विवाहिता मोनिका अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सैंदरी निजामपुर गांव के रहने वाले विजय सिंह की बेटी थी। पुलिस के मुताबिक मोनिका की शादी 15 जून 2024 को कमालपुर गांव के रहने वाले ब्रह्मपाल सिंह से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर खुश नहीं थे। वह दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मोनिका का पति ब्रह्मपाल सिंह उसके साथ मारपीट करता था। ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये और अन्य सामान की मांग करते थे। इस संबंध में कई बार मोनिका के मायके वालों ने समझाया, लेकिन उनका रवैया नहीं सुधरा। मोनिका गर्भवती थी। आरोप है कि रविवार को ससुराल वालों ने मोनिका के साथ मारपीट की तो उसकी तबीयत खराब हो गई। लिहाजा, उसके ससुराल वालों ने अमरोहा नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया, जबकि मोनिका के पिता विजय सिंह मुरादाबाद में इलाज कराने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वालों ने मायके वालों की मर्जी के खिलाफ मोनिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान मोनिका ने एक बेटे को जन्म दिया और बाद में उसकी तबीयत और बिगड़ती गई। इसके बाद परिजनों ने विवाहिता मोनिका को डिडौली स्थित दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मोनिका की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए और उन्होंने मोनिका के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। ससुराल वालों पर मोनिका का इलाज अच्छे अस्पताल में नहीं करने का आरोप लगाया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में विवाहित के पिता विजय सिंह की तहरीर पर पति ब्रह्मपाल, ससुर बबलू,सास रेखा और ममेरा ससुर ऋषिराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed