{"_id":"66511f3d0629673cde0932b8","slug":"woman-dies-husband-and-three-children-injured-in-truck-collision-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-119206-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति व तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति व तीन बच्चे घायल
विज्ञापन
आदमपुर/रहरा। रहरा क्षेत्र में पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से लौट रहे युवक की बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि युवक व तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर नहरी निवासी मुकेश पुत्र गंगाराम शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी देवकी (30), बेटे लकी, बेटी भूमिका तथा कनक को लेकर अपनी ससुराल रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा की सैनियों वाली मढ़ैया गया था। शुक्रवार शाम को सभी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हसनपुर-रहरा मार्ग पर चंदनपुर गांव के नजदीक पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में देवकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पति व तीन बच्चे घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।