फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies due to bike collision in Amroha

Amroha: रास्ते किनारे बैठकर फसल की रखवाली कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

Sun, 02 Oct 2022 12:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Oct 2022 12:58 PM IST
सार

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला ने अपने पीछे पांच बेटियां और दो बेटे छोड़े हैं।

विज्ञापन
Woman dies due to bike collision in Amroha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में रास्ते किनारे बैठ कर फसल की रखवाली कर रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक निवासी 60 वर्षीय शांति पत्नी रघुवर रोजाना देर रात तक अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जाया करती थी। वह शनिवार शाम को भी खेत पर गई हुई थी। देर शाम रास्ते के किनारे बैठकर वह फसल की रखवाली कर रही थी। इसी बीच रुखालू लिंक मार्ग पर आई तेज गति से बाइक ने महिला में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला ने अपने पीछे पांच बेटियां और दो बेटे छोड़े हैं। उधर, घायलों का उपचार कराया जा रहा है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed